युवा वायु प्रदूषण के विरुद्ध सघन जागरूकता अभियान चलाएं – डॉ अजीत कुमार सिन्हा

Spread the love

रांची: राष्ट्रीय सेवा योजना,रांची विश्वविद्यालय ,रांची के कार्यक्रम समन्वयक तथा झारखंड राज्य के नोडल ऑफिसर डॉ ब्रजेश कुमार के निर्देशन में झारखण्ड सरकार के राज्य प्रदूषण नियंत्रण समिति के सहयोग द्वारा आज ” वायु प्रदूषण ” ,विषय पर भूगर्भ शास्त्र विभाग के सभागार में भाषण, पेंटिंग, निबंध लेखन ,स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि
वायु प्रदूषण एक वैश्विक चुनौती बन गया है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण जलवायु परिवर्तन के साथ स्वास संबंधित बीमारियों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।इसके अलावा स्मृति खोना, गंभीर अवसाद और कई बार असमंजस के दौरे पैदा कर सकता है। इसलिए इस विषय पर बात करना बेहद आवश्यक हो गया है आज अगर यह प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है तो उनके पीछे उद्देश्य यही है कि जागरुकता फैलाई जाए। आज की प्रतियोगिता में रांची विमेंस कॉलेज, स्नातकोत्तर विभाग अंग्रेजी, स्नातकोत्तर विभाग हिंदी,स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग, स्नातकोत्तर वनस्पति शास्त्र विभाग, सेंट जेवियर्स कॉलेज ,मारवाड़ी कॉलेज ,डोरंडा कॉलेज, योगदा सत्संग कॉलेज, निर्मला कॉलेज, राम लखन सिंह यादव कॉलेज, गोस्सनर महाविद्यालय , राँची महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के वह कार्यकर्ता शामिल हुए जो अपने-अपने महाविद्यालय में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे थे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडली के तौर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ कुमारी उर्वशी ,डॉ कुमारी भारती सिंह, डॉ हर्षिता सिंहा, डॉ कुमुद कला मेहता, डॉ पूनम निगम सहाय, डॉ सुषमा एक्का , डॉ सुमित डे, डॉ नियति कल्प, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ आनंद कुमार ठाकुर , विवेक दास, डॉ मनीष चंद्र टुडु, डॉ श्वेता सिंह ने योगदान दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने की उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वायु प्रदूषण हमारे जीवन शैली में व्यापक दुष्प्रभाव दे रहा है एवं समय रहते हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है।।उन्होंने एन एस एस के स्वयंसेवकों द्वारा इस विषय पर सघन जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जो अपने विचार रखे हैं वह अपने जीवन में जरूर उतारें तभी वास्तविक तौर पर यह कार्यक्रम सफल कहलाएगा। कार्यक्रम में विशिष्टअतिथि के तौर पर रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू मौजूद रहे तथा हेसल पंचायत की मुखिया श्रीमती कविता ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुखिया श्रीमती कविता देवी को रांची विश्वविद्यालय के कुलपति के द्वारा शाल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मुखिया कविता देवी ने कहा कि वह राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यकर्ताओं के कम से बेहद प्रसन्न हैं और आगे भी मिलजुल कर पंचायत क्षेत्र में जागरूकता संबंधी काम किया जाएगा।भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गोस्सनर कॉलेज रांची के छात्र ऋत्विक कुमार को मिला। दूसरे स्थान पर रांची विमेंस कॉलेज की आयशा फातिमा तथा तीसरे स्थान पर संत जेवियर कॉलेज की अनंता रहीं। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर योगदा सत्संग कॉलेज के कौशल कुमार शर्मा रहे। रांची विश्वविद्यालय हिंदी विभाग की मनीषा दूसरे स्थान पर रहीं तथा तीसरा स्थान रांची विमेंस कॉलेज की आकांक्षा को मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कॉमर्स विभाग की छात्रा श्रेया श्रीवास्तव को मिला। दूसरा स्थान खुशी कुमारी संत जेवियर कॉलेज की छात्रा को मिला तथा तीसरा स्थान निर्मला कॉलेज की छात्रा रश्मि कुमारी को मिला। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मारवाड़ी कॉलेज की छात्रा कुमकुम हाजरा को मिला द्वितीय स्थान रक्षण्दा नूर रांची विमेंस कॉलेज की छात्रा को मिला तथा तीसरे स्थान पर रांची विमेंस कॉलेज की छात्रा गुलबाशा परवीन रहीं। कार्यक्रम की समाप्ति पर डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एन एस एस के टीम लीडर्स क्रमशः अंगिता, रुचिस्मिता, रिकेश, पुरुषोत्तम, अतुल, प्रियांशी, शिवम, सुरभि , रोहित आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *