दो दिवसीय जापान फेस्ट का शुभारंभ हुआ

Spread the love

रांची: हमारे छात्र जापानी भाषा के साथ ही जापान की संस्‍कृति और अनुशासन भी सीखेंगे: कुलपति रांची विश्‍वविद्यालय
रांची: 2 फरवरी को रांची विश्‍वविद्यलाय के आर्यभट्ट सभागार में दो दिवसीय जापानी फेस्‍ट का शुभारंभ हुआ। यह फेस्‍ट तामई ओनेटड़म इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्‍य से रांची विश्‍वविद्यालय के साथ हो रहा है।
कुलपति रांची विश्‍वविद्यालय प्रो. डॉ. अजीत कुमार सिन्‍हा ने जापानी टीम का स्‍वागत किया और कहा कि जापानी भाषा का कोर्स रांची विश्‍वविद्यालय में प्रारंभ हो रहा है। यहां हमारे लिये एक उपलब्घि की बात है। हमारे छात्र जापानी भाषा सीखने के साथ ही जापानी कार्य संस्कृति और अनुशासन भी सीखेंगे। यह कोर्स झारखंड के युवाओं के लिये बहुत ही रोजगारपरक साबित होगा है। भारतीयों का जापानी भाषा को सीखना हर लिहाज से कैरियर के लिये एक बेहतरीन चुनाव है। यही सोच कर रांची विश्वविद्यालय में जापानी भाषा कोर्स की शुरूआत की जा रही है। इस कोर्स को प्रारंभ करने के लिये रांची विवि ने जापान के साथ एमओयू किया है।
भारत जापान आपसी सहयोग से विश्‍वगुरू बनेंगे

: मिसेज तमाई
जापानी टीम की सीईओ मिस तमाई ने हिंदी में सबों को संबोधित किया और कहा कि हम इस फेस्‍ट के माध्‍यम से एक दुसरे की संस्कृति और रीति रिवाजों को भी समझ सकते हैं। मैं आप सबों को जापानी भाषा को सीखने के लिये प्रोत्साहित करना चाहती हुं। मेरा मानना है कि भारत विश्व लीडर बनेगा और भारत जापान एक दूसरे का सहयोग करेंगे। उन्‍होंने कहा कि जापान की आबादी कम है , पर जापान प्रत्‍येक क्षेत्र में बहुत अच्‍छा काम कर रहा है। बुलेट ट्रेन हो या आइटी, इलेक्‍ट्रॉक्सि जापान प्रत्‍येक क्षेत्र में अग्रणी है। वहीं जापान से आये गणित के शिक्षक कुबुशान ने रोजमर्रा के जीवन में मैथ के उपयोग पर प्रस्तुति दी। जापान रोबोटिक्स आइटी इलेक्ट्रानिक्स तथा निर्माण में अग्रणी देश है। उन्‍होंने बुलेट ट्रेन का उल्‍लेख किया।
12-13 को फ्री जैपनीज लैंग्‍वेज डेमो क्लास होंगे।
जापानी भाषा कोर्स छह महिने का सर्टिफिकेट कोर्स होगा। जो लीगल स्टडीज कैम्‍पस में प्रारंभ होगा। विभाग में होगा। 12 एव 13 फरवरी को एक घंटे का डैमो क्लास होगा। पहले दिन जापानी भाषा के भारतीय जानकार आफलाइन क्‍लास लेंगे। उसके अगले दिन जापान के शिक्षक आनलाइन कक्षायें लेंगे।

इस दो दिवसीय जापानी फेस्‍ट में जापान से आयी टीम में कई युवा, शिक्षक तथा छात्र हैं जिन्‍होंने जापान के बारे में यहां के छात्रों को प्रेजेंटैशन देकर बताया। इस अवसर पर आर्यभट्ट सभागार में सैकड़ो छात्र, विभिन्‍न विभागों के प्राध्‍यापक, वोकेशलन की डिप्‍टी डायरेक्‍टर डॉ. स्‍मृति सिंह और रांची विश्‍वविद्यालय के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *