गौशाला न्यास समिति के चुनाव का होगा बहिष्कार, न्याय एवं हक के लिए जाएंगे न्यायालय के शरण मे

Spread the love

रांची: महाराजा अग्रसेन भवन मे आयोजित एक प्रेस वार्ता मे रांची गौशाला न्यास समिति रांची के पूर्व सचिव ज्योति बजाज एवं ललित कुमार पोद्दार ने संयुक्त रूप से बताया कि रांची गौशाला न्यास समिति रांची की सबसे पुरानी संस्था है एवं गौ वंश के संवर्धन का कार्य कर रही है पिछले कुछ वर्षों से संस्था में राजनीतिक हो रहा है । उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 के दौरान तत्कालीन सचिव के पास लगभग 135 लोगों ने आजीवन सदस्यता हेतु आवेदन शुल्क के साथ आवेदन फार्म जमा किया था। तथा ट्रस्ट बोर्ड ने बैठक कर सभी आवेदनों को स्वीकृति भी प्रदान कर अपने कोषाध्यक्ष के माध्यम से सभी की आजीवन सदस्यता दी।
इसके बाद 2021 में समिति के नए चुनाव कराए जा रहे थे तो इन नए सदस्यों का मताधिकार नहीं दिया गया और आमसभा मे अपनी बात रखने आए सभी नए सदस्यों को सदस्य नहीं होने की बात कह कर सभा से निकाल दिया गया, जिससे समाज के यह 100 से अधिक लोग आहत हुए। उस समय नए सदस्यों ने पदाधिकारी को लीगल नोटिस भी दिया और सदर अनुमंडल पदाधिकारी, रांची को लिखित में शिकायत भी दर्ज कराई परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुआ।
इस वर्ष पुनः 4 फरवरी, 2024 को सत्र 2023- 26 के चुनाव घोषित किए गए। जब वोटर लिस्ट जारी की गई तो उसमें भी इन 135 ने सदस्यों का नाम नहीं था। बल्कि 50 अघोषित लोगों को नए सदस्य बनाकर उनका नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया था। इस संबंध में पुनः पीड़ित पक्ष कुछ समाजसेवियों के साथ सदर अनुमंडल पदाधिकारी, रांची उत्कर्ष गुप्ता के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई और उन्होंने चैयरमेन रतन लाल जालान को मामला सुलझाने को कहा तत्पश्चात ट्रस्ट बोर्ड एवं समाजसेवियो के साथ वार्ता हुई और निर्णय हुआ की तत्काल चुनाव स्थगित कर दिया जाता है। और आगे इस मामले पर बैठकर सर्वसम्मति से निर्णय लेंगे, लेकिन उन्होंने बिना कोई निर्णय लिए पुनः 28 फरवरी, 2024 को स्थगित चुनाव को पुनः गौशाला परिसर के बाहर मोराबादी स्थित मान्या पैलेस में कराने की घोषणा की कर दी, जोकि सरासर गलत है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा अपने न्याय एवं हक के लिए रांची व्यवहार न्यायालय के शरण में जाने का निर्णय लिया गया है। तथा न्यायालय मे वाद पत्र दाखिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौशाला न्यास समिति में हो रहे हैं अनियमितताओं धांधली के कारण हम दोनों चुनाव नहीं लड़ेंगे एवं पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं देने के विरोध में 28 फरवरी को होने वाले चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। इन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि न्यास समिति एवं वर्तमान पदाधिकारी एवं ट्रस्टी के मनमाने निर्णय के विरोध में चुनाव का बहिष्कार करें। उन्होंने गौशाला न्यास समिति द्वारा बाढ़ू, बुकरू की जमीन सहित कई इसके संबंधित अनियमितताओं मामलों की भी विस्तृत जानकारी दी। मौके पर- सुरेश चंद्र अग्रवाल, विनोद कुमार जैन, बेनी प्रसाद अग्रवाल, निरंजन सराफ, पवन पोद्दार, कौशल राजगढ़िया, पवन शर्मा, संजय सर्राफ, निर्भय शंकर हारित, अमित बजाज, विनीत जालान, अमित मुनका, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *