राज्य वन मुख्यालय झारखंड के सभागार में आज प्रधान मुख्य वन संरक्षक हॉफ झारखंड, श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में आगामी विभागीय कार्यों को गति प्रदान करने के लिए वन विभाग के वरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में राज्य वन शोध एवं प्रशिक्षण अकादमी का गठन के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया।
राष्ट्र स्तरीय राष्ट्र वन मेला के आयोजन के तैयारी की रूपरेखा तय की गई ताकि झारखंड के लघु वन उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार मिल सके और झारखंड के ग्रामीणों महिलाओं की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सके।
झारखंड वन विभाग वन एवं वन्य जीव पर आधारित फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करने की तैयारी कर रहा है ताकि लोग वन एवं वन्य जीव के प्रति जागरूक हो सकें।
बैठक में इंडियन फॉरेस्ट्री कांग्रेस के आयोजन, नए वन भवन का डोरंडा राँची में निर्माण आदि विषयों पर श्री संजीव कुमार ने समीक्षा की। प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री संजीव कुमार ने समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इन सभी आयोजन एवं अभियान को सफल बनाने के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह कार्यकारी निदेशक श्री ए टी मिश्रा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण श्री सिद्धार्थ त्रिपाठी,मुख्य संरक्षक वन्य प्राणी झारखंड श्री एस आर नटेश,वन संरक्षक प्रशासन श्री पी आर नायडू,वन प्रमंडल पदाधिकारी रांची श्रीकांत वर्मा डीएफओ वन्य प्राणी प्रमंडल रांची अवनीश चौधरी ने अपने विचार साझा किया।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री संजीव कुमार ने उपस्थित सभी वरीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
