विभिन्न धार्मिक संगठन के लोगों ने एस एसपी रांची किशोर कौशल को बिदाई दी।

Spread the love



रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति, श्री महावीर मंडल रांची, सर्वधर्म सदभावना समिति एवं सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के संयुक्त तत्वावधान में बिहार क्लब रांची में वरीय पुलिस अधीक्षक रांची किशोर कौशल के लिए विदाई समारोह का आयोजन महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. अजीत सहाय की अध्यक्षता में किया गया जहां उन्हें शाल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शान्ति समिति के लोगो ने किशोर कौशल और उनके द्वारा किये गए कार्य की प्रशंसा की और उन्हे रांची से विदा होते सुन सबकी आँखे नम भी हुई वही वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कहा कि रांची के लोग आपसी सौहार्द एवं सद्भावना के साथ हर त्यौहार मनाते है मैंने सिटी एस पी के पद पर भी यहां काम किया है वरीय पुलिस अधीक्षक के रूप में 14 महीने लगभग काम किए हैं पुलिस ने बहुत से सकारात्मक कार्य किए हैं इसमें रांची के शांति समिति के लोग ने हमेशा साथ दिया मुझे रांची में काम में करते हुए हमेशा ऐसा महसूस हुआ है कि मैं अपने परिवार में ही हूं और यहां के लोगों ने हमेशा साथ दिया और कहा कि किसी भी पदाधिकारी पुलिस प्रशासन की सफलता तभी सुनिश्चित है जब वहां की जनता का साथ हो और इस मामले में रांची बेहतर जगह है मैं और भी जगह में काम किया है लेकिन ऐसी मिसाल कहीं देखने को नहीं मिली यहां के लोगों से दूसरी जगह के लोगो को सीख लेने की जरूरत है । कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. अजीत सहाय, श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जयसिंह यादव, सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम, सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकीलुर्रहमान, सागर कुमार,प्रदीप राय बाबू, राजन वर्मा, रवीन्द्र वर्मा,शंकर सिंहा, हाजी माशूक ने सम्बोधित किया जबकि विनोद सिंह, मो. फिरोज, रमेश सिंह, दिलीप गोप, राजू राम, अमरनाथ साहू, कमलेश यादव, मो. इश्तेयाक, नंद किशोर चंडेल, बादल सिंह, मो. परवेज, शमीम कुरैशी, राणा रंधीर, जगदीश वर्मा, जमील गद्दी, इबरार गद्दी, मो. सरफराज, रंजीत सिंह, शंकर प्रसाद, राजू यादव, अशोक यादव, डा. असलम परवेज, मोईज अख्तर भोलू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। महानगर दुर्गा पूजा समिति के रवीन्द्र वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन सह आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *