एन.एस.यू.आई ने किया छात्र पंचायत का आयोजन

Spread the love

झारखंड एन.एस.यू.आई नेत्री आरुषी वंदना एवं जिला महासचिव अबदूल रबनावाज के नेतृत्व में रांची विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ एन.एस.यू.आई छात्र पंचायत का आयोजन किया गया।
मुख्यातिथि के रूप में एन.एस.यू.आई के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा जी एव प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा दीपू मौजद थे। कुमार राजा जी ने विद्यार्थियों साथ संवाद किया एव कहा की केन्द्र मे सरकार आते ही अग्निपथ योजना को निरस्त करेंगे और सभी खाली पड़े पदो को भरने का काम करेंगे। युवाओं के लिए 30 लाख पदों भरने का काम करेगे। आरुषी वंदना ने कहा कि संवाद से ही समाधान है।NSUI छात्र पंचायत के माध्यम से छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर रही है ताकि उनकी समस्याओं को समझ कर समाधान निकाला जा सके। मोदी सरकार में पूरे देश के छात्र नौजवान परेशान हैं, बेरोजगारी चरम पर है लेकिन मोदी सरकार के पास अपने उद्योगपति मित्रों को खुश करने के अलावा कोई दूसरी योजना नहीं है। पंचों न्याय के बारे में सभी विद्यार्थियों को समझाया गया। अबदूल रबनावाज ने कहा कि जब नौजवान का उज्जवल भविष्य है तो देश का उज्जवल भविष्य है”
यह कार्यक्रम देश के युवाओं को आवाज देने की मुहीम है ।। धन्यवाद ज्ञापन डोरंडा कॉलेज के NSUI छात्र नेता विश्वजीत सिंह ने किया एव विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने इंडिया गठबंधन से रोजगार नई शिक्षा नीति सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा की गयी।पार्टी कार्यकर्ताओं एव विद्यार्थियों ने इंडिया गठबन्धन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को जिताने एव सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से NSUI रांची लोकसभा प्रभारी इंदरजीत सिंह, कुमार राजा,बिनय सिन्हा दीपू, मोहमद फिरोज, संजय टाइगर, संजय तिरकी,आरुषी वंदना,पूजा पी एस, राखी कौर,अबदूल राबनावाज,,
विश्वजीत सिंह,अमन नाज,
मुन्ना ,कैफ ,अफताब, साहिल कुमार, रोहित पन्ना, प्रीतम कुमार ,खुशी शर्मा, कंचन टूटी, प्रिटी, पूजा, रोहित, विक्रम
एव सैकड़ो विद्यार्थी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *