मिशन 2024 सेव अर्थ का आयोजन ऑक्सीजन पार्क में 30 दिसंबर को

Spread the love

रांची: नीलांबर-पीतांबर उद्यान, मोरहाबादी में वन प्रमंडल पदाधिकारी, रांची द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को श्री श्रीकांत वर्मा रांची वन प्रमंडल पदाधिकारी( डीएफओ) ने संबोधित किया। रांची
प्रेस वार्ता में वन प्रमंडल पदाधिकारी, रांची द्वारा वर्ष 2023 के अंत में इवेंट मिशन 2024 के विषय में बताया गया । मिशन 2024 – सेव अर्थ का आयोजन ऑक्सीजन पार्क / नीलांबर-पीतांबर उद्यान में दिनांक 30.12.2023 को संध्या 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि डॉ० संजय श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) होंगे। कार्यक्रम में राज्य के पदाधिकारी गण भी आमंत्रित हैं। साथ ही मीडिया के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है। यह कार्यक्रम वनों की सुरक्षा एवं पर्यावरण मामलों के ज्वलंत मुद्दों पर शहरी नागरिकों के घ्यानाकर्षण हेतु किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आर्ट के माध्यम से इन उपरोक्त विषयों को लोगों तक पहुँचाया जाएगा। आर्ट के रुप में वृक्ष के थीम पर एक संगीत और ड्रामा का मिश्रण प्रस्तुत किया जाएगा। साथ में वैश्विक पर्यावरण समस्या जैसे ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन पर कठपुतली प्रस्तुति के माध्यम से चलचित्र बताए जाएँगे ताकि लोग इसके सार को समझें एवं इन विषयों पर विशेष ध्यान दें। प्लास्टिक अवशिष्ट, वनाग्नि के बारे में भी सैंड आर्ट प्रस्तुति से उन्हें जागरुक किया जाएगा।
कार्यक्रम में जनसाधारण के लिए भी बैठने की व्यवस्था है ताकि हजारों की संख्या में आकर वह कार्यक्रम के मूल बिन्दुओं को जाने एवं जीवन में आत्मसात करें। सस्टेंबल जीवनशैली की ओर सभी को जागरुक करना इस कार्यक्रम का एक मात्र उद्देशय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *