झारखंड की महिला उद्यमी को किया गया सम्मानित

Spread the love

रांची : झारखंड राज्य में सामाजिक आर्थिक योगदान और व्यवसाय में डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी होने के अवसर पर डॉ ख्याति मुंजाल के द्वारा महिला उद्यमिता पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन चेंबर भवन में किया गया। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है एवं महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने को लेकर इस पर बेहतर खोज के बाद अहम बिंदुओं पर चर्चा कर इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। मिहला उद्यमिता पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म की प्रदर्शन हुई। डॉक्यूमेंट्री फिल्म में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चत की जायेगी। कार्यक्रम में झारखंड की प्रसिद्ध महिला उद्यमी शामिल हुई। मुख्य अतिथि के रूप में झरिया की विधायक पूर्णिमा सिहं शामिल हुई। उन्होंने प्रदर्शित फिल्म को सराहा। अन्य अतिथियों में पूर्व डिप्टी मेयर अजयनाथ शाहदेव, चेंबर ऑफ कामर्स के आदित्य मल्होत्रा शामिल थे। सभी ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म का आनंद उठाया। जिसमें महिला सशक्तिकरण एवं आमनिर्भरता को लेकर कई बार महिलाओं को जागरुक किया गया है। इस कार्यक्रम से महिलाओं को उद्यमी बनने एवं उस से संबंधित जानकारियां महिलाओं के लाभ के लिये दी गई। डॉ ख्याति मुंजाल की पहल पर महिला उद्यमी को बड़े मुकाम तक ले जाया जायेगा। जिससे महिलाओं को इसकी जानकारियों समेत उसके निवारण को लेकर मद्द मिलेगी। इस अवसर पर शामिल महिला उद्यमियों में कविता पालित, अनुपमा सिन्हा, मनिषा उरांव, मीरा चौधरी, निदा मकबूल, अंजु दिवेदी झा, अरूणा तिर्की आदि शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *