झारखंड की बेटी सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का रांची पहुंचने पर जोरदार स्वागत

Spread the love

रांची : चीन के हांगझोऊ में आयोजित 19 वें एशियन गेम्स के हॉकी स्पर्धा में कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की बेटियां निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का रांची पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ. इस दौरान एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह भी उनके साथ थे. खिलाड़ियों की ओर से फूलमाला पहनाकर और बुके देकर तथा मिठाई खिलाकर उनका भव्य स्वागत किया गया. स्वागत करनेवालों में मुख्य रूप हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, संयुक्त सचिव माइकल लाल, दसरथ महतो, जयंत केरकेट्टा, साई के पूर्व प्रशिक्षक विश्वनाथ सिंह, झारखंड के प्रथम अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुमराय टेटे, प्रशांत मुखर्जी,रणधीर कुमार, नरेंद्र सिंह,राहुल कुमार सहित एकलव्य हॉकी सेंटर और रांची रेलवे के दर्जनों हॉकी खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *