झारखंड विधानसभा स्पीकर रविन्द्रनाथ महतो ने युवा व्यवसायी अरुण सिन्हा को किया सम्मानित

Spread the love

रांची: झारखंड इंटलेक्चुअल समिट के दूसरे दिन गुरुवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो के हाथों दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा की एकृत बिहार से अलग हुए हमारे राज्य को तेईस साल हो गए लेकिन अबतक इसका अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है श्री महतो ने कहा हमारे साथ अन्य कुछ राज्यों का गठन हुआ था जो विकास के पायदान में तेजी से आगे बढ़ रहा है उन राज्यों के अपेक्षा हमारे राज्य का आर्थिक विकास नहीं हो पाया है इन्हीं सब विषयों को लेकर झारखंड इंटलेक्चुअल फोरम ने यह कार्यक्रम आयोजित किया है, जो काफी महत्वपूर्ण है ओर यहाँ हो रहे मंथन से निश्चित रूप से झारखंड को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशंसा योग्य होगा।
इसी के तहत झारखंड के युवा उद्यमी अरुण कुमार सिन्हा सहित दर्जनों लोगों को रांची में स्थित पुराने विधानसभा के विधायक क्लब में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड इंटेलेक्चुअल समिट में सम्मानित किया गया।
झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम की ओर से यहां तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दूसरे दिन विधानसभा के स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने इन्हे भारी संख्या में देश के अलग- अलग हिस्सों में लोगों को रोजगार देने के लिए सम्मानित किया। आपको बता दें अरुण कुमार सिन्हा एक युवा उद्यमी हैं जो राइडर ग्रुप ऑफ कंपनी के अध्यक्ष हैं। उसी के तहत अपनी आउटसोर्स जॉब कंपनी चलाते हैं।
सिन्हा अपने संस्था के माध्यम से हजारों लोग आज अलग- अलग क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।
आपको बता दें झारखंड की बेहतरीन और विकास पर विमर्श के लिए यहां झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें रांची विधायक सीपी सिंह, जेपीएससी अध्यक्ष नीलिमा केरकेट्टा, पूर्व विधायक जानकी यादव के साथ कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति हो चुकी है। साथ में कई प्रमुख लोग कार्यक्रम के अंतिम दिन शिरकत करेंगे। दूसरे दिन कार्यक्रम का संचालन झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम के संस्थापक प्रेम कुमार ने की। कार्यक्रम में मनोज कुमार सिंह, राम किंगर पांडेय, शमशेर राही, पवन कुमार, अखिलेश दुबे, मनीष पाठक, अभिषेक सहाय, भोलानाथ चौधरी, अरुण लाल, सुरेंद्र दास, निरंजन भारती, दीपक तिवारी सहित कई लोगों की सहयोग रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *