भाजपा की उल्टी गिनती शुरू.. पूरे देश से भाजपा का होगा सूपड़ा साफ- इरफान अंसारी
रविंद्र मंच मैदान चितरंजन में इंडिया की महत्वपूर्ण सभा आयोजित हुई जिसमें दिग्गज अभिनेता एवं आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय इंटक नेता इंद्रजीत सिंह एक मंच पर उपस्थित हुए। उपचुनाव परिणाम मे बंगाल और झारखंड में हुई जीत को लेकर जनता को बधाई दिया एवं राहुल गांधी जी को बधाई दिया। इस अवसर पर जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि भारत सरकार ने हमें इस कार्यक्रम के लिए हॉल नहीं दिया लेकिन हम सभी बारिश में खुले मैदान में इतनी बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इतनी संख्या में भीड़ की उपस्थिति इंडिया के प्रति लोगो का प्यार दर्शाता है। भाजपा चाहे जितना भी तिकड़मबाजी कर ले वह हमारे जज्बे को कम नहीं कर पाएगी। पूरे देश की जनता अब जाग चुकी है और आने वाले चुनाव में भाजपा का पूरे देश से सुपड़ा साफ हो जाएगा। पूरे देश में भाजपा सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश चरम पर है जो चुनाव परिणाम से साफ पता चल रहा है ।