6 जुलाई के भव्य समारोह के लिए पासवा तैयार, वॉलिंटियर्स को मिली अलग-अलग जिम्मेदारियां
छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने में जुटा पासवा, तैयारियों की समीक्षा
आलोक कुमार दूबे की अध्यक्षता में पासवा वॉलिंटियर्स की बैठक, जिम्मेदारियां तय
छात्रों के सम्मान के महाआयोजन की तैयारी तेज, पासवा वॉलिंटियर्स ने संभाला मोर्चा
देश का सबसे बड़ा छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह होगा जिसमें लगभग 20 हजार बच्चों को सम्मानित; किया जाएगा लाल किशोर नाथ शाहदेव;उपाध्यक्ष पासवा
झारखंड के उच्च शिक्षा एवं शहरी विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू करेंगे छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्घघाटन, जबकि दीपिका पांडे सिंह एवं हफीजुल हसन होंगे मुख्य अतिथि; डॉ रामेश्वर उरांव हैं स्वागताध्यक्ष;फलक फातिमा महासचिव पासवा
20 हजार मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान को तैयार पासवा, वॉलिंटियर्स को सौंपी गई जिम्मेदारियां
पासवा के छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर वॉलिंटियर्स की अहम बैठक सम्पन्न
भव्य छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह के सफल आयोजन को लेकर पासवा की रणनीति तैयार
सम्मान, प्रेरणा और उत्साह का महाआयोजन, 6 जुलाई को खेलगांव में जुटेंगे 20 हजार विद्यार्थी ;आलोक कुमार दूबे
देश का सबसे बड़ा छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह 6 जुलाई को, 20 हजार मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान मेंहुल दूबे सचिव
रांची। 6 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले भव्य छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह की व्यापक सफलता और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के वॉलिंटियर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आज संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने की।
बैठक में समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और कार्यक्रम को सफल, अनुशासित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए वॉलिंटियर्स के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गईं। वॉलिंटियर्स को छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के स्वागत, प्रवेश व्यवस्था, पंजीकरण एवं सहायता डेस्क, बैठक व्यवस्था, मंच समन्वय, अतिथि स्वागत, प्रमाणपत्र एवं मेडल वितरण, यातायात प्रबंधन तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा कि छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा और उपलब्धियों को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों और शिक्षाविदों की भागीदारी को देखते हुए प्रत्येक व्यवस्था को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने सभी वॉलिंटियर्स से आपसी समन्वय, अनुशासन और सेवाभाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समारोह की सफलता में पासवा के प्रत्येक पदाधिकारी और वॉलिंटियर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
बैठक में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, आगंतुकों के मार्गदर्शन, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा सहायता, मीडिया समन्वय और अन्य आवश्यक तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी वॉलिंटियर्स ने छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
पासवा के उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह होगा, जिसमें लगभग 20 हजार मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के परिश्रम, प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करने का भी माध्यम बनेगा।
पासवा महासचिव सह राष्ट्रपति अवार्डी सुश्री फलक फातिमा ने कहा कि छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह केवल सम्मान का कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं शिक्षाविदों की उपस्थिति को देखते हुए प्रत्येक व्यवस्था को पूरी जिम्मेदारी, अनुशासन और समन्वय के साथ संपन्न करना आवश्यक है। उन्होंने सभी वॉलिंटियर्स से सेवाभाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समारोह को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
मेंहुल दूबे ने बताया उपस्थित सभी वॉलिंटियर्स ने समारोह को सफल, अनुशासित एवं यादगार बनाने का संकल्प लिया।
जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे 6 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से खेलगांव स्थित कार्यक्रम स्थल पर ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पासवा द्वारा छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी पात्र विद्यार्थियों से समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन कराने और सम्मान समारोह में भाग लेने की अपील की।
