सैकड़ों लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा

Spread the love

रांची बुढ़मू प्रखंड के छापर पंचायत के बिंजा गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा का एकदिवसीय सदस्यता अभियान चलाया गया। इस एक दिवसीय सम्मेलन में मुस्ताक आलम रांची जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा ,सचिव डॉक्टर हेमलाल मेहता, भुनेश्वर साहू प्रखंड अध्यक्ष बुढ़मू,समीम बडियार पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बुढ़मू,जावेद अख्तर कांके प्रखंड अध्यक्ष, दुर्गा हसदा छापर पंचायत अध्यक्ष ,सचिव अरविंद मरांडी समेत कई लोग मौजूद थे। इस मौके पर बोलते हुए मुस्ताक आलम ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा जल ,जंगल और जमीन की पार्टी है ।हम विस्थापन का दर्द समझते हैं । यहां बैठे बोल रहा है विस्थापन का दर्द दुखदाई होता है। ग्रामीणों को किनारे कर कोई भी विकास का काम नहीं किया जा सकता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी झारखंड का बेटा है। इस मौके पर ग्रामीणों ने अपना मांग पत्र जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम को सौंपा उन्होंने कहा कि यह मांग पत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को देकर उसका समाधान करने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर समीम बडियार ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा जमीन से जुड़ी हुआ पार्टी है। एक दिवसीय सम्मेलन अभियान में सैकड़ों महिला और पुरुषों जिला अध्यक्ष के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा और उनकी विधिवत सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले में रमेश कुंडू, विनोद मांझी, संदीप कुंडू ,कृष्णा मांझी, खुशबू टडू, ललिता हेमरोम, अनूप मुर्मू ,बहादुर हसदा, विष्णु मांझी, आशीष बेसरा ,प्रभु मांझी, महेंद्र हसदा, राधा मरांडी दीपक कुमार समेत सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *