समाजसेवी आजाद अंसारी की मौजूदगी में कटमकुली का मोहर्रम बना भाईचारे की मिसाल

Spread the love

रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र स्थित कटमकुली में आज मोहर्रम का पर्व पूरे जोश, उत्साह और परंपरागत अंदाज में मनाया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। एक से बढ़कर एक साउंड सिस्टम और अखाड़ा के खिलाड़ियों ने अपने शानदार करतबों से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। करतबों का प्रदर्शन देख मौजूद लोग उत्साहित नजर आए और माहौल पूरी तरह उत्सवमय बन गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी आजाद अंसारी, आजाद नगर नयासराय, अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने सभी को मोहर्रम की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश दिया। वहीं पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन का बेहतर सहयोग देखने को मिला, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *