गेतलसूद डैम पर पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, डीसी ने गुणवत्ता और सुरक्षा पर दिखाया सख्त रुख

Spread the love

रांची के गेतलसूद डैम परिसर को पर्यटन के लिहाज से और बेहतर बनाने की दिशा में प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में कम्यूनिटी सेंटर निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्माण कार्य की गुणवत्ता, समयसीमा और पर्यटन विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि यह कम्यूनिटी सेंटर स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक आकर्षक सुविधा केंद्र बन सके।
उपायुक्त ने साफ कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
इसके साथ ही गेतलसूद डैम में संचालित नौका विहार व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिया कि नौका विहार के दौरान लाइफ जैकेट, प्रशिक्षित कर्मी और आपातकालीन व्यवस्था हर हाल में उपलब्ध हो।
प्रशासन का उद्देश्य है कि गेतलसूद डैम आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर अनुभव मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *