जमीअतुल मोमेनीन चौरासी राँची के ओहदेदार, कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवम् समाज के जिम्मेदार लोगों का एक बैठक विलेज ढाबा पतरातु रोड कांके में हुआ इस बैठक का सदारत जमीअत के सदर मजीद अंसारी द्वारा किया गया।
आज का बैठक का मुख्य उद्देश्य जमीअत के सेक्रेटरी नूर आलम द्वारा जानकारी दिए कि हर प्रखण्ड में नौजवान कमिटी का गठन करना उसके लिए सभी प्रखंड से पांच सदस्यीय टीम बनाकर जिम्मेदारी देना।
राँची अंजुमन चुनाव में जमीअत से जुड़े कोई भी पंचायत का लिस्ट से नाम न कटे इसके लिए कमिटी के ओहदेदार को तत्पर रहने की बात तय हुआ एवं कमिटी ने यह गुजारिश किया है कि राँची अंजुमन चुनाव जल्द से जल्द होने में कोई अड़चन न आए उसमें पहल करने पर जोर दिया गया।
जमीअत ने आज ये भी प्रस्ताव पारित किया कि अपना एक लीगल सेल गठन करना एवं जो भी विवाद का केस जैसे जगह जमीन, शादी विवाह का उसका लीगल सेल द्वारा जिसमें वकील के साथ मुफ्ती का एक पांच सदस्यीय टीम बनाकर जिम्मेदारी देना।
आज का बैठक में जमीअत के नायब सदर मोहम्मद रिजवान, कोषाध्यक्ष अरशद जिया, सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया कांके प्रखण्ड के सदर हाजी रहमान साहेब, सेक्रेटरी इरफान अंसारी, नायब सदर मोहम्मद चांद, सयुक्त सचिव सलामत अंसारी, राँची के कर्मठ एवम सामाजिक कार्यकर्ता जमिल अख्तर, अंजुमन इस्लामिया रातु प्रखण्ड के सदर अताउल्लाह अंसारी, रांची अंजुमन इस्लामिया के नायब सदर मोहम्मद नौशाद, कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं रांची अंजुमन इस्लामिया के सदस्य मोहम्मद लतीफ , रफीक अंसारी, इमरान अंसारी,तबारक हुसैन, इमरान क्रांतिकारी,अफरोज आलम, वरिष्ठ साथी अब्दुल इमाम, जावेद अख्तर, इजराइल अंसारी,मुद्दसिर एहरार और साथ में मेंहदी अंसारी, शायरुद्दीन अंसारी, जियारत अंसारी सुल्तान आदिल ,अज़हर आलम एवम् और बहुत से गणमान्य व्यक्ति बैठक में मौजूद थे।
