“रांची के बुंडू से एक राहत भरी खबर सामने आई है…
जहां वन विभाग की सूझबूझ और तत्परता से एक जंगली हाथी की जान बचा ली गई।
दरअसल, जंगल से भटककर यह हाथी एक कुएं में गिर गया था… जिसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची…
और लगातार 2 से 3 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद हाथी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
रेस्क्यू के दौरान टीम ने कुएं में पानी भरकर एक सुरक्षित रास्ता तैयार किया… जिसके जरिए हाथी को बाहर निकाला गया।
इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी… हर कोई इस दुर्लभ दृश्य को देखने के लिए जुट गया।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें… क्योंकि जंगली जानवर कभी भी आक्रामक हो सकते हैं और इससे बड़ा नुकसान हो सकता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जैसे ही हाथी कुएं से बाहर निकला… कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया… लेकिन समय रहते हालात को संभाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल, वन विभाग की इस मुस्तैदी और समझदारी की हर ओर सराहना हो रही है… जिसने एक बेजुबान की जान बचा ली।”
