रांची : अंजुमन इस्लामिया, रांची चुनाव 2026 को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में डॉ. तारिक़ हुसैन ने एक बार फिर सचिव पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
डॉ. हुसैन ने नामांकन के बाद अपने विज़न को साझा करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अंजुमन की संस्थाओं को मजबूत करना, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में पारदर्शिता लाना तथा समाज के हर तबके तक सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने यह भी कहा कि अंजुमन को आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ाना समय की जरूरत है। उन्होंने भरोसा जताया कि अगर उन्हें फिर से जिम्मेदारी मिलती है, तो वे संगठन में बेहतर तालमेल, पारदर्शी कार्यप्रणाली और विकासात्मक कार्यों को प्राथमिकता देंगे। गौरतलब है कि डॉ. तारिक़ हुसैन पहले भी अंजुमन इस्लामिया में सचिव पद पर रह चुके हैं और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। अंजुमन चुनाव 2026 को लेकर अब मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है और आने वाले दिनों में और भी नामांकन व चुनावी हलचल देखने को मिलेगी।
