सफदर सुल्तान ने मजलिसे अमला पद के लिए भरा नामांकन, अंजुमन इस्लामिया रांची चुनाव 2026 में तेज हुई सरगर्मी

Spread the love

अंजुमन इस्लामिया रांची के चुनाव 2026 को लेकर राजधानी में चुनावी माहौल गर्म हो गया है। इसी क्रम में सफदर सुल्तान अंसारी ने मजलिसे अमला के पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों के साथ पहुंचे सफदर सुल्तान अंसारी ने संगठन के विकास और समाज की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जिम्मेदारी मिलती है तो वे पारदर्शिता, जवाबदेही और सक्रियता के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि अंजुमन इस्लामिया रांची चुनाव 2026 के लिए नामांकन की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों में जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार अपने-अपने पदों के लिए पर्चा दाखिल कर रहे हैं। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन के बाद स्क्रूटनी, नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि मतदान 12 अप्रैल को आयोजित होगा। इस चुनाव को लेकर समुदाय में काफी उत्साह है और नई नेतृत्व टीम के चयन को लेकर सभी की नजरें आगामी मतदान पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *