वार्ड 19 की पार्षद पर बड़ा आरोप: शपथ पत्र में तथ्य छिपाने का मामला गरमाया

Spread the love

नगर परिषद के नए चयनित वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण के बीच वार्ड संख्या 19 की विजेता प्रत्याशी के खिलाफ आवेदन जिला निर्वाचन पदाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए हैं। वार्ड 19 के साबिर खान ने निर्वाचित पार्षद आयशा खातून पर तथ्यों को छुपाने के आरोप लगाए हैं। उनपर अपने शपथ पत्र में जरूरी तथ्य को उजागर नहीं करने का आरोप है। वार्ड 19 से चुनाव परिणाम के बाद इनके निर्वाचन पर सवाल उठाते हुए शपथ रोकने की मांग की गई थी। आज आयशा खातून को शपथ कराए जाने पर फिर आवेदन दिया गया तथा पिछले आवेदन पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर विरोध जताया गया। बताया गया है कि आयशा खातून का विवाह पूर्व नाम पूनम कुल्लू है। इनके शैक्षणिक दस्तावेज भी इन्हीं नाम से हैं लेकिन इनके द्वारा अपने शपथ पत्र में इसका जिक्र नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *