युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह छोटानागपुर बॉक्साइट कोल वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष विशाल डुंगडुंग ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और महान समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन किया।
उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने ऐसे समय में महिलाओं की शिक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष किया, जब समाज में महिलाओं को शिक्षा से वंचित रखा जाता था। उन्होंने अपने अथक प्रयासों और दृढ़ संकल्प के बल पर लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोलकर भारतीय समाज में एक नई जागरूकता और क्रांति की शुरुआत की।
विशाल डुंगडुंग ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन संघर्ष, समर्पण और साहस की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने न केवल महिलाओं की शिक्षा के लिए काम किया, बल्कि समाज के गरीब, दलित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए भी अपना जीवन समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा कि आज के समय में सावित्रीबाई फुले के विचार और आदर्श समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उनका संघर्ष हमें यह सिखाता है कि शिक्षा और समान अधिकार ही समाज को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी ताकत है।
अंत में विशाल डुंगडुंग ने कहा कि हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर महिलाओं के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
