शब-ए-बरात पर सरकारी छुट्टी घोषित, अधिसूचना जारी
राज्य सरकार ने शब-ए-बरात के अवसर पर कल 4 फरवरी, बुधवार को सरकारी अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, शब-ए-बरात के मौके पर राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालय, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
गौरतलब है कि शब-ए-बरात इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे इबादत और दुआओं के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग रात भर इबादत करते हैं और अपने पूर्वजों की मग़फिरत के लिए दुआ करते हैं।
सरकार के इस फैसले से आम लोगों को सहूलियत मिलेगी और पर्व को शांतिपूर्ण एवं श्रद्धा के साथ मनाने में मदद मिलेगी।
