खिजुरिया, दुमका स्थित अपने आवास पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से आज विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को इनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार गांव-गरीब और आम लोगों की सरकार है, जो जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाएं आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचा रही हैं। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
मौके पर उपस्थित लोगों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।
