नगरपालिका चुनाव: नामांकन से लेकर चुनाव चिन्ह आवंटन तक | उम्मीदवार नोट कर लें ये जरूरी तारीखें

Spread the love

रांची। झारखंड की राजधाी रांची में होने वाले आगामी नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर उपविकास आयुक्त (DDC) सौरभ कुमार भुवनिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग वार्ड समूहों के लिए चुनाव अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ADM नक्सल सुदर्शन भगत और जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार भी मौजूद थे।अगर आप चुनाव लड़ना चाहते हैं या वोट डालने वाले हैं, तो ये तारीखें नोट कर लें:

नामांकन (पर्चा भरना): 29 जनवरी से 04 फरवरी 2026 (सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक)
जांच (स्क्रूटनी): 05 फरवरी 2026
नाम वापसी: 06 फरवरी 2026
चुनाव चिन्ह आवंटन: 07 फरवरी 2026
वोटिंग (मतदान): 23 फरवरी 2026 (सुबह 7 से शाम 5 बजे तक)
नतीजे (मतगणना): 27 फरवरी 2026 (सुबह 8 बजे से)रांची नगर निगम: मुख्य आंकड़े

रांची नगर निगम के 53 वार्डों में चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है:

वोटर: कुल 10,27,723 मतदाता (लगभग 5.18 लाख पुरुष और 5.08 लाख महिला)।
बूथ: कुल 909 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
सुरक्षा: संवेदनशीलता को देखते हुए 128 बूथों को ‘अति संवेदनशील’ और 507 को ‘संवेदनशील’ माना गया है।
खर्च की सीमा: * महापौर (Mayor): अधिकतम 25 लाख रुपये।
वार्ड पार्षद: अधिकतम 5 लाख रुपये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *