नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई! आज बज सकता है चुनावी बिगुल,राज्य निर्वाचन आयोग ने दो बजे बुलाई प्रेस कांफ्रेंस

Spread the love

रांची (RANCHI) : झारखंड में काफी समय से अटके पड़े नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल एक बार फिर तेज हो गई है. आज राज्य में चुनावी बिगुल बजने की पूरी संभावना है. राज्य निर्वाचन आयोग ने दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. चुनाव की घोषणा को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों की नजरें आयोग की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हुई हैं. अगर आज चुनावी तारीखों का ऐलान होता है, तो नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी.राजनीतिक दलों में बढ़ी हलचल

चुनाव की संभावित घोषणा को देखते हुए सभी प्रमुख राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं. टिकट बंटवारे, चुनावी रणनीति और समीकरणों को लेकर बैठकों का दौर तेज हो गया है. वहीं, शहरी इलाकों के मतदाता भी चुनाव को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं., प्रेस कांफ्रेंस पर सबकी निगाहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *