शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह के शहादत दिवस पर अल कमर एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट का कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

जरूरतमंद लोगों को ठंड में कंबल, जैकेट और स्वेटर का वितरण कर दिल को सुकून मिलता है: कमरुल हक

  • तीन हजार जरूरतमंदों के बीच कंबल, स्वेटर व जैकेट का वितरण

रातू : प्रखंड के फुटकलटोली स्थित जामिया अहले सुन्नत हज्जन समीरनलील बनात मे महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें श्रधांजलि अर्पित कर शहादत दिवस मनाया गया। मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अलकमर एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष कामरुल हक रिज़वी ने शहीदो को नमन करते हुये लोगों से उनके आदर्शों पर चल समाज को दिशा देने का आह्वान किया। साथ ही समाज से दहेज प्रथा की कुरीतियों से बचने हेतू इसे समाप्त करने की बात कहा। । उन्होंने शिक्षा में जोर देते हुये कहा कि मुसलमानों में शिक्षा की घोर कमी है। अभिभावक अपने बच्चो को दिनी तालीम दे। कार्यक्रम को मुंतजिर खान,सैयद फिरोज, नौशाद असलम अन्य लोगो ने भी संबोधित कर समाज को आगे बढ़ाने मे शिक्षा के महत्व को बताया। उन्होंने व्यवहारिक शिक्षा के साथ दीनी तालिम देने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत ए कुरआन से की गई। आयोजित महिला कांफ्रेंस मे महिलाओं से अपने बच्चे को शिक्षित करने की अपील की गई। मदरसा जामिया अहले सुन्नत हज्जन समीरनलील बनात व के संस्थापक व एजुकेशन ट्रस्ट के  अध्यक्ष कमरुल हक ने तीन हजार लाचार, वृद्ध महिला व पुरूषों को कंबल व गरम वस्त्र प्रदान किया व सैकड़ो बच्चो के बीच जैकेट का वितरण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में तौहीद अंसारी,नवाजीसुल हक,अल्तमस हक, फिरोज अंसारी,हसीब, सैयद फिरोज, मुंतजिर खान,अजमूल हक,रिजवान अहसद अंसारी, असलम असारी, इरशाद, उप मुखिया मासूम प्रवीण,गजाला परवीन, बुशरा परवीन, नुशरत परवीन, मुस्तरी परवीन,रसीदा परवीन, रिंकी परवीन, तबरेज आलम, सद्दाम हुसैन, सोनू,मुर्सलिम अंसारी व ट्रस्ट के मेंबर व मदरसा के शिक्षक शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *