खिरगांव हबीबी नगर स्थित खानकाह के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खाली जमीन में झाड़ियाँ साफ कराने के दौरान जमीन के अंदर छिपा बॉम्ब अचानक फट गया।
इस भीषण ब्लास्ट में दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना मिल रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झाड़ी कटाई का काम चल रहा था, तभी अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई है। पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है।
फिलहाल मृतकों की पहचान और बॉम्ब किस प्रकार का था, इसकी जांच जारी है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जमीन के अंदर बॉम्ब कैसे और कब से पड़ा हुआ था।
इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
हम लगातार इस खबर पर नजर बनाए हुए हैं, जैसे ही कोई आधिकारिक पुष्टि या नई जानकारी मिलेगी, आपको तुरंत अपडेट किया जाएगा।
