खूंटी रोड पर मशहूर चाय ब्रांड “आश्विन अमृततुल्य” का नया आउटलेट उद्घाटन, में झामुमो नेता फरीद खान ने किया उदघाटन

Spread the love

*रांची : भारत की सबसे लोकप्रिय और तेजी से बढ़ रही चाय चेन “आश्विन अमृततुल्य” ने आज रांची में अपना नया आउटलेट खोला। बंदो हार्ट मार्केट, हवाई नगर, रोड नंबर-0, खूंटी रोड स्थित इस नए स्टोर का भव्य उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची महानगर के संयोजक मंडली सदस्य फरीद खान ने मुख्य अतिथि के रूप में दुकान का उद्घाटन फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में दुकान के संचालक वाशी अहमद,अबु कामरान, मोहम्मद कैफ, जोहेब आलम सहित स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और चाय प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने आश्विन अमृततुल्य की मशहूर कुल्हड़ चाय, मसाला चाय, गुड़ चाय का लुत्फ उठाया। फरीद खान ने दुकान संचालक को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि अच्छी क्वालिटी वाली चाय उपलब्ध कराना सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *