रांची। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के गम से अभी झारखंड उबरा भी नहीं था कि एक और बुरी खबर सामने आई है। राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन भी नहीं रहे। उनके निधन की दुखद खबर उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर साझा की है। सिर में चोट लगने के कारण वे पिछले कई दिनों से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। आज उनका भी निधन हो गया।
