राँची। कांके के पूर्व जिला परिषद सोमवार को बुढ़मू थाना स्थित, गुरुवार 8 मई को हुए जमीन विवाद में संजय साहू पत्रकार के द्वारा हमले में मृतक अफजल अंसारी के परिजनों से मिले। मिलकर जायजा लिया, और कहा बुढ़मू क्षेत्र नहीं बल्कि पूरे भारत में ऐसा पहला मामला हुआ है जहां इस तरह का माहौल बनाया गया है। जैसा कि संजय साहू का बुढ़मू स्थित मकान और जमीन का एरिया देखकर यह स्पस्ट रूप से दिखाई पड़ता है कि पीड़ित परिवार को इन्साफ मिलने के बजाय। इन्हें जलील किया गया है, क्योंकि जिस तरह से धरना प्रदर्शन हुआ और लोगों का गुस्सा प्रशासन पर देखा गया। जो बुढ़मू थाना के प्रांगण के बाहर दो-दो दिन का धरना प्रदर्शन का वीडियो और फोटो फुटेज वायरल हो चुके हैं। उस हिसाब से आरोपी संजय साहू को प्रशासन द्वारा पुलिस ने खुली छूट दे दी है। जो थाना में रहकर सभी जगहों पर फोन पर बात कर सेटिंग कर अपने करियर को बचाने में लगा हुआ है। लेकिन प्रशासन को जरा सा भी ध्यान नहीं है कि एक मृत व्यक्ति जिनके पूरे शरीर में खून से लथपथ देखा जा रहा है। उसके बाद भी आरोपी को बचाया जा रहा है। क्योंकि किसी भी मृत ब्यक्ति का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में भी चार दिन हो गए हैं और अभी तक कुछ पता नहीं है। इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं कुछ अलग संकेत दर्शाते हैं। यह भी कहा कि बीते दिन रविवार को कांके विधानसभा के विधायक सुरेश कुमार बैठा भी पहुंचे थे। लेकिन पीड़ित परिवार वालों से उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा की आरोपी संजय साहू का पहुंच प्रधानमंत्री तक है। इस बयान को मजीद अंसारी ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के नाम पर कहा कि अब किसी भी पार्टी पर भरोसा नहीं रहा क्योंकि एक विधायक ऐसा कह सकता है यह बहुत ही सोचने वाली बात है। ऐसे में लोग किस पर विश्वास करें पीड़ित परिवार का हाल देखकर मस्जिद अंसारी ने बहुत दुख व्यक्त किया और उन्होंने आश्वासन दिलाया कि आरोपी को जल्द ही जेल भेजने का काम करेंगे। इसके लिए उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलना हो या फिर उनके मंत्री इरफान अंसारी या फिर हफीजुल हसन अंसारी से मिलकर सच्चाई बताएंगे, और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाएंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला परिषद सदस्य कांके सह सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया कमिटी कोकदोरो इस्लामपूर के सदर
सह जमीअतुल मोमिनिन 84 पंचायत के सदर पद के उम्मीदवार मो० मजीद अंसारी साहब, सेक्रेटरी तबारक हुसैन, नौजवान कमेटी सदर अजहर आलम, सफदर सुल्तान, छोटी मस्जिद के सदर आदिल सुल्तान जी, पीठौरिया के सदर सज्जाद आलम, अनीसूल रहमान, राजू, हुसिर निवासी शकील अंसारी, शमीम अंसारी, नौजवान कमेटी के सेक्रेटरी मेराज अहमद, हातिम अंसारी, जावेद अख्तर समेत सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।
