सफर-ए उमराह के लिए मदीना ट्रेवल्स से 60 जायरीन रवाना

Spread the love

आप सिर्फ ख्वाब देखिए आपके ख़्वाब को हम पूरा करेंगे: इलियास

रांची : हर एक मुसलमान वा मोमिन का ख्वाब होता है कि वह अपनी जिंदगी में हज और उमराह करें। और मुसलमानो के इस ख्वाब को पिछले कई सालों से मदीना ट्रेवल्स पूरा कर रहा है। लगातार हर दूसरे महीने उमराह करने वालों का जत्था रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उमराह के लिए उड़ान भर रही है। मदीना ट्रेवल्स से उमराह के लिए मक्का-मदीना जाने वाले जायरीनों का सिलसिला जारी है। पवित्र सफर-ए-उमराह के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से झारखंड का सबसे विश्वसनीय मदीना ट्रेवल्स के मौलाना इलियास मजाहिरी के नेतृत्व में 60 जायारीन का ग्रुप आज रवाना हुआ। जायरीनों को मुबारक सफर पर रवाना करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने जायरीनों से देश में अमन-चैन और अपने हक़ के लिए दुआ मांगने की अपील की। इससे पहले उनके परिवार और साथियों ने फूल माला पहनाकर उन्हें बधाई दी। मौलाना इलियास मजाहिरी ने कहा कि मदीना ट्रेवल्स सभी जायरीनो को 50 से अधिक जगहो की जियरात कराई जाती है। साथ ही सभी जायरियोंनो को मक्का और मदीना में 500 मीटर के दायरे में 4 स्टार होटल में ठाहराया जाता है। सभी जायरीन को उमराह के दौरान लॉन्ड्री, मेडिकल समेत सभी सुविधा दी जाती है। 60 जायरीन में झारखंड के हर जिला के लोग यहां तक की पश्चिम बंगाल से भी जायरीन हैं। इस जत्थे में गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो रांची रामगढ़ , जमशेदपुर समेत भारत के अलग-अलग कोने से लोगों ने मदीना ट्रेवल्स से संपर्क कर उमराह के लिए उनके साथ रवाना हुए हैं। इस संदर्भ में मदीना ट्रेवल्स के मौलाना इलियास मजाहिरी ने बताया कि उनकी टीम के द्वारा ऐसे माजूर लोगों का पूरा ख्याल रखा जाता है और इस बात का खास ध्यान दिया जाएगा कि वह लोग उमराह के अपने पूरे अरकान सही से कर पाए। उन्होंने कहा कि मदीना ट्रेवल्स का अगला ग्रुप 9 फरवरी को 70 जायरीन का जत्था बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रवाना होगी। जिसमें 60 लोग शामिल हैं। मौलाना नसीम अनवर नदवी डायरेक्टर फातिमा एकेडमी, तबस्सुम फातिमा, मौलाना जौहर, कारी सोहेब,मुफ्ती सलमान दानिश, कारी असद, हाफिज सनाउल्लाह, मौलाना इदरीस , हाजी यासीन,बाबा इस्लाम समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *