नशेड़ियों के अड्डे पर SSP की सीधी दबिश! कांके डैम में मचा हड़कंप, बाइक छोड़कर भागे युवक

Spread the love

रांची। राजधानी रांची में नशे के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। कांके डैम स्थित अर्बन हार्ट में कथित तौर पर चल रहे नशेड़ियों के जमावड़े की सूचना पर रांची SSP ने पुलिस टीम के साथ अचानक छापेमारी की। SSP की इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की दबिश पड़ते ही वहां मौजूद कई युवक अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले।
इस छापेमारी के दौरान पुलिस का बड़ा अमला मौजूद रहा। मौके पर सिटी SP, ग्रामीण SP, ट्रैफिक SP, सदर DSP समेत कई थानों के थाना प्रभारी भी पहुंचे थे। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि कांके डैम का अर्बन हार्ट युवकों के जमावड़े और नशे की गतिविधियों को लेकर पुलिस के निशाने पर था। इसी को देखते हुए SSP के नेतृत्व में यह विशेष कार्रवाई की गई।
पुलिस की इस दबिश के बाद अब सवाल उठता है कि सार्वजनिक स्थलों पर नशे का अड्डा बनाने वालों पर आगे कितनी सख्ती होगी और मौके से छोड़ी गई बाइकों के आधार पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
फिलहाल इस कार्रवाई को राजधानी में नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *