रांची। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षा बंधन आज रांची में खास अंदाज में मनाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता ओम शंकर गुप्ता के आवासीय कार्यालय में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी।
रक्षा बंधन के पावन अवसर पर छोटी-छोटी नन्ही-मुन्नी बच्चियों से लेकर बड़ी बहनों तक, सैकड़ों की संख्या में बहनें ओम शंकर गुप्ता के आवासीय कार्यालय पहुंचीं और उन्हें राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया।
इस दौरान ओम शंकर गुप्ता ने भी सभी बहनों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया और राखी बंधवाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन केवल राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है।
आवासीय कार्यालय में कई घंटों तक राखी बांधने का सिलसिला चलता रहा। नन्हीं बच्चियों से लेकर बड़ी बहनों तक के पहुंचने से पूरा माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण नजर आया। इस अवसर ने भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता और सामाजिक जुड़ाव की खूबसूरत तस्वीर पेश की।
