रांची: आगामी मुड़मा मेला के सफल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आदिवासी धर्मगुरु बंधन तिग्गा से सामाजिक कार्यकर्ता ओम शंकर गुप्ता और गोविंदा उरांव ने मुड़मा जतरा स्थल स्थित कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान मेले के आयोजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मेले की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, आपसी समन्वय और आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। सभी ने इस बात पर जोर दिया कि आपसी सहयोग, बेहतर तालमेल और सकारात्मक पहल के माध्यम से मुड़मा मेला को सफल बनाया जाए।
मुड़मा जतरा आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। ऐसे में मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना आयोजन से जुड़े सभी लोगों की प्राथमिकता है।
बैठक के दौरान सभी ने मिलकर सहयोग करने और सामूहिक प्रयासों से मेले को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया
