सरला बिरला पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए वेलनेस कार्यक्रम, रचनात्मकता और स्वास्थ्य पर जोर

Spread the love

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य केे लिए विशेष आयोजन
सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में शिक्षकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देना था। इस पहल के माध्यम से शिक्षकों को नई ऊर्जा, संतुलन और प्रेरणा प्रदान करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मधुबनी पेंटिंग कार्यशाला रही। इस कार्यशाला में शिक्षकों ने पारंपरिक मधुबनी कला की सुंदर डिजाइनों, रंगों और उसकी सांस्कृतिक महत्ता को समझा। सभी शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
इसके साथ ही फ्लावर डेेकोरेशन सत्र भी आयोजित की गई, जिसमें शिक्षकों ने विभिन्न प्रकार के डिजाइन बनाकर अपनी कला और सृजनात्मक सोच को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जुम्बा सत्र -‘वेलनेस वॉल्ट्ज’ भी रखा गया, जिसने माहौल को ऊर्जावान और आनंदपूर्ण बना दिया। इस सत्र के माध्यम से शिक्षकों ने शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ खुशी और उत्साह का अनुभव किया। शिक्षकों के संप्रेषण कौशल को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु फोनेटिक्स वर्कशॉप्स का आयोजन किया गया।
इसके अतिरिक्त, आर्ट ऑफ लिविंग सत्र का आयोजन किया गया, जो मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित था। इस सत्र ने शिक्षकों को शांत वातावरण में आत्मचिंतन, विश्राम और मानसिक संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को उनकी रचनात्मकता और उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस बात पर विशेष बल दिया कि शिक्षकों का समग्र कल्याण अत्यंत महत्वपूर्ण है। समग्र सहभागिता रचनात्मकता को बढ़ाने तथा भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे पहल शिक्षकों को पुनः ऊर्जावान बनाते हैं, उनके मन को ताजगी प्रदान करते हैं और उन्हें नए शैक्षणिक सत्र के लिए नव ऊर्जा एवं उत्साह के साथ तैयार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *