10 फरवरी से झारखंड में धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान चलाएगा विहिप : चंद्रकांत रायपत

Spread the love

रांची : विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कार्यकारिणी बैठक प्रांत कार्यालय शक्ति आश्रम, हरमू में प्रांत उपाध्यक्ष चंद्रकांत रायपत जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो ने बताया की 2 फरवरी से चलकर 4 फरवरी को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला का प्रांत के 1500 से अधिक लोगों ने केंद्र द्वारा चलाई गई विशेष आस्था ट्रेन से एवं 200 से अधिक लोग ने अपनी व्यवस्था से दर्शन किया। उन्होंने बताया समाज को मजबूत एवं सुदृढ़ करने के लिए विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से प्रत्येक वर्ष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है। इस निमित्त इस वर्ष 25 मई से 4 जून 2024 तक परिषद शिक्षा वर्ग, 28 मई से 4 जून 2024 तक, बजरंग दल प्रशिक्षण वर्ग, 28 मई से 4 जून 2024 तक दुर्गावाहिनी प्रशिक्षण वर्ग गुमला में एवं 1 जून से 4 जून तक मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग गुमला में होगी। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इसके पूर्व 10 फरवरी से 25 फरवरी 2024 तक 15 दिवसीय धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान किया जाएगा। वर्ष में एक बार पूरे देश में परिषद अपने सेवा कार्यों के संचालन के लिए हिंदू समाज के मध्य सहयोग अभियान चलाता है। इसमें सभी कार्यकर्ता सहभागी होते हैं। इसके माध्यम से प्रांत के 20 से 25000 राम भक्तों तक पहुंचने की योजना है। समर्पण के लिए 500 रुपये व 1,000 रुपये के कूपन एवं सादी रसीद तैयार कराए गए हैं। वहीं बड़ी राशि चेक के माध्यम से स्वीकार की जाएगी। हिंदू समाज की सेवा के साथ संस्कार व सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करने के लिए विहिप द्वारा अनेक कार्य किए जाते हैं। उसके क्रियांनवयन में धन की आवश्यकता होती है।
विहिप प्रांत उपाध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने बताया कि इसके लिए वर्ष में एक बार धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान चलाया जाता है। यह अभियान पूरे देश में प्रांत सह विहिप के द्वारा अपने-अपने स्तर पर चलाया जाता है।विहिप द्वारा शिक्षा, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए विहिप कई सेवा प्रकल्प के माध्यम से विद्यालय, प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जाते हैं। इसी तरह पर्यावरण को बचाने के लिए श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार में लकड़ी का उपयोग रोकने के लिए संयंत्र लगाए जा रहे हैं। ताकि गोबर से अंतिम संस्कार हो सकें। अभी तक ऐसे संयंत्र कई श्मशान घाटों पर लगाए गए हैं।
बैठक में उपस्थित प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव जी ने इस वृहद अभियान के लिए श्री चंद्रकांत रायपत जी का प्रांत संयोजक के रूप में नाम प्रस्तावित किया जिसे सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ॐ कार ध्वनि से पारित किया धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान के प्रांत संयोजक चंद्रकांत रायपत ने बताया कि संगठन की दृष्टि से प्रांत को 300 प्रखंड के 5000 खंड में बांटा गया है एवं विगत वर्ष के लक्ष्य से। इस वर्ष अधिक से अधिक धन संग्रह करके हिंदू समाज को और भी अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
विहिप के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने कहा कि वर्तमान में देश में हिदू समाज विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है और निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए इन चुनौतियों का जवाब देना नितांत आवश्यक है। हमारा सबसे पहला कर्तव्य अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत को बचाना है। साथ ही साथ धर्म रक्षा करना भी है। बताया कि विश्व हिदू परिषद हर साल एक बार धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान का आयोजन करता है, जिसका उद्देश्य परिषद के आयोजन में सीधे तौर पर आम जनता की भागीदारी को सुनिश्चत करना है। इसके तहत संगठन के साथ साथ समाज का भी योगदान लिया जाता है।
बैठक में उपस्थित क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल ने बताया की केंद्र योजना के अनुसार दिसंबर माह मे होना था किंतु अक्षत वितरण एवम अयोध्या दर्शन के कारण यह अभियान 10 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा। विश्व हिदू परिषद ने मतांतरण पर रोक तथा मतांतरित हिदू भाई-बहनों को अपनी जड़ों से पुन: जोड़ने की दिशा में बड़ा कार्य किया है। यह भी बताया जाएगा कि श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के बाद भी हिदुओं के सामने खड़ी चुनौतियां समाप्त नहीं हुई हैं। धर्मांतरण, गोरक्षा, मठ-मंदिरों की सुरक्षा, लव-जेहाद जैसी समस्या अब भी हिदुओं के सामने खड़ी हैं। विश्व हिदू परिषद् के प्रयासों से पूरे विश्व को लगने लगा है कि हिदू दर्शन ही अब विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा।बैठक में मुख्य रुप से क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत उपाध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, गंगा प्रसाद यादव, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, मनोज पोद्दार, रामनरेश जी, प्रांत गौ रक्षा प्रमुख कमलेश सिंह, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत विशेष संपर्क अरविंद सिंह, रांची विभाग मंत्री किशुन झा, विभाग संयोजक प्रिंस आजमानी, विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद, हजारीबाग विभाग मंत्री अनूप यादव, धनबाद विभाग मंत्री विनय कुमार, विभाग संयोजक रवि वर्मा, प्रांत सत्संग प्रमुख गणेश शंकर विद्यार्थी, गुमला विभाग मंत्री केशव चंद्रसाय, पलामू संगठन मंत्री विजय यादव, दिलीप कर्मकार, आनंद कुमार, मनोज कुमार,संजीव कुमार, सतीश पांडे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *