कांके। झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के द्वारा आयोजित सबकी योजना सबका विकास अभियान 2025-26 सफल क्रियान्वयन हेतु ई- ग्राम स्वराज, टी एम पी, पी डी आई तथा जी ई एम पोर्टल संचालन हेतु कांके प्रखंड सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण 05 फरवरी से 06 फरवरी 2025 तक आयोजित किया गया, जिसमें कांके ब्लॉक के 32 और ओरमांझी ब्लॉक के 18 प्रज्ञा केंद्र संचालक कुल 50 डिजिटल पंचायत वीएलई (प्रज्ञा केंद्र संचालक)ने भाग लिया। प्रशिक्षण हेतु डिजीग्राम के मास्टर ट्रेनर त्रिलोक सिंह कर्ण और ब्लॉक मैनेजर हसनैन अहमद अंसारी मास्टर ट्रेनर के रूप में थे। मास्टर ट्रेनर त्रिलोक कुमार कर्ण और ब्लॉक मैनेजर हसनैन अहमद अंसारी ने बताया कि कांके रोस्टर में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आमंत्रित पंचायत वीएलई (प्रज्ञा केंद्र संचालक) ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया और बहुत ही शांति और आदर्श के साथ अपना प्रशिक्षण लिया। डिजिटल पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालक में सीखने और जानने की ललाट ने ट्रेनर को काफी उत्साह बढ़ाया जिससे दोनों ट्रेनर ने काफी मन लगा कर प्रशिक्षण दिया। इस कार्यक्रम आयोजन में कांके प्रखण्ड के इजहार अहमद ने अपना पूरा सहयोग दिया । प्रशिक्षण समापन करते प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्लॉक विजय कुमार ने अपने आशीसवचन देते हुए सभी डिजिटल पंचायत प्रज्ञा केंद्र को ईमानदारी पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया साथ ही ग्रुप फोटो के साथ कार्यक्रम का समापन किया।