शकील अहमद।
भंडरा/लोहरदगा। जिले के भंडरा पुलिस ने थाना मोड़ के समीप एक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहनों को पकड़कर उन पर जुर्माना लगाया गया, यह कार्रवाई थाना प्रभारी रवी रंजन कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने मुख्य रूप से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, और जरूरी कागजात के बिना चल रहे वाहनों की जांच की। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाना था, थाना प्रभारी रवी रंजन कुमार के अलावा इस अभियान में एएसआई नरेंद्र पांडेय, एएसआई रामदेव राय, एएसआई संतोष राय, और एएसआई संजय दास सहित कई अन्य जवान भी मौके पर मौजूद थे, साथ ही थाना प्रभारी रवी रंजन ने सख्त निर्देश दिए कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और अनिवार्य रूप से अपने साथ वाहन के वैध कागजात रखें, अन्यथा भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
