नये शोरूम का उद्घाटन 190वें जे.पी. कॉम्प्लेक्स, कांके रोड, प्रेमसन मोटर के पास, रांची, झारखंड में हुआ. आदित्य विजन उपभोक्ता उपकरणों के लिए बिहार का एक विश्वसनीय और अपने बेहतरीन सर्विस तथा शानदार ऑफर्स के लिए जाना हुआ नाम है. आदित्य विजन (Aditya Vision) ने अपना पहला शोरूम 1999 में पटना के तारामंडल के सामने शुरू किया, उसके बाद यह कारवां आज 2026 में अपने 190वें शोरूमों के साथ खड़ा है.
आदित्य विजन के निदेशक ‘आकर्ष सिंह‘ ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कहा, ‘हम ग्राहकों के समर्थन से स्टोर खोलने के लक्ष्य को पूरा कर पाए हैं. यह सफलता हमारे ग्राहकों, कर्मचारियों और सहयोगियों की निरंतर मेहनत और भरोसे का परिणाम है.’ आदित्य विजन ‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सूचीबद्ध होने वाला बिहार का पहला इलेक्ट्रॉनिक रिटेल चेन है. इस अवसर पर उन्होंने अपने सभी कर्मचारियों, शुभचिंतकों, सहयोगियों तथा ग्राहकों को उनके विश्वास के लिए उनका हार्दिक धन्यवाद किया. इस दौरान हमने अपने ग्राहकों की सुविधा का निरंतर ख्याल रखा है जिससे उन्हें उनकी खरीदारी में हम अधिक से अधिक सहूलियत दे सके.
