बसंत विहार, हरमू में महापौर प्रत्याशी रमा खलको के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन

Spread the love

आज रांची के हरमू स्थित बसंत विहार कॉलोनी में रांची नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती रमा खलको जी के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र की माताओं, बहनों और भाइयों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में संवाद के दौरान मंत्री ने कहा कि श्रीमती रमा खलको जी विकास, समर्पण और जनसेवा की प्रतिबद्ध राजनीति का सशक्त चेहरा हैं। उन्होंने अपील की कि शहर के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर बुनियादी सुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन के लिए श्रीमती रमा खलको जी को भारी मतों से विजयी बनाकर नगर की बागडोर सौंपें।

मंत्री ने कहा कि जनसंपर्क कार्यालय नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बनेगा, जिससे जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि रांची की जनता विकास और सुशासन के पक्ष में निर्णायक समर्थन देगी।

कार्यक्रम में महापौर प्रत्याशी श्रीमती रमा खलको जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व रांची लोकसभा प्रत्याशी यशश्वनी सहाय, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू, अमरेन्द्र सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *