एक मंच पर दिखी एकता की ताकत, पिठौरिया में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे ने जीता दिल

Spread the love

रांची के पिठौरिया में रामनवमी के पावन अवसर पर गंगा-जमुनी तहजीब की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली, जहां सभी मुस्लिम अंजुमन की ओर से रामभक्तों का भव्य स्वागत किया गया।
एक ही मंच पर सभी धर्मों के लोग एक साथ नजर आए और हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने नफरत फैलाने वालों को करारा जवाब देते हुए भाईचारे और सौहार्द का परिचय दिया।
कार्यक्रम में अंचल अधिकारी कांके ने कहा कि हमारा भारत एक सतरंगी देश है, जहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं और यही हमारी असली ताकत है।
वहीं पिठौरिया थाना प्रभारी ने भी लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग दिया जा रहा है और सभी लोग मिलकर शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं।
मौके पर मौजूद ऐनुल अंसारी सहित अन्य लोगों ने रामभक्तों का पगड़ी बांधकर स्वागत किया, जो आपसी भाईचारे और सम्मान का प्रतीक बना।
इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पिठौरिया की पहचान आपसी प्रेम, एकता और गंगा-जमुनी तहजीब से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *