रांची : महिला हाउसिंग ट्रस्ट् (एम.एच.टी) ने चाणक्य बीएनआर होटल में झारखंड में सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर एक राज्य स्तरीय परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नामांकन में चुनौतियों का समाधान करने और प्रमुख सरकारी हितधारकों से सुझाव इकट्ठा करने के लिए नीति निर्माताओं, गैर सरकारी संगठनों और लाभार्थियों सहित हितधारकों को एक साथ लाना था।।एम.एच.टी रांची के 14 बस्ती में 4 सामाजिक सुरक्षा और 3 सामाजिक कल्याण योजनायो पर काम कर रही है जिसमे से मुख्यमंत्री कन्मादान योजना एवं विधवा पेंशन योजना पर भी नीतिगत विस्तृत चर्चा की गयी। दोनों योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किये। कार्यक्रम के मुख्या अतिथि के रूप में अभय नंदन अम्बष्टा, अपर सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्डू सरकार उपस्थित थे । मौके पर सरकारी अधिकारियों, महिला विकासिनी, योजनायों के लाभार्थी एवं अन्स गैर सरकारी संस्थायों के प्रतिनिधी शामिल थे जैसे कि राज्य सामाजिक कल्याण निदेशालय, जिला सामाजिक कल्याण पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अन्स एन.जी.ओं के प्रतिनिधि के साथ महिला हाउसिंग ट्रस्ट् के सदस्य भी शामिल थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथिगन ने एम.एच.टी द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की।