रेस्टोरेंट यूनिक बाईट की शुरुआत, जहाँ चिकन बिरयानी से लेकर सभी खाने- पीने की समान उपलब्ध

Spread the love

रांची : राजधानी रांची में एक और रेस्टोरेंट यूनिक बाईट की शुरुआत हुई। युवा उद्यमियों ने मिलकर नेवरी चौक, रिंग रोड, सीरत नगर, रांची के में शुरुआत किया है। रेस्टोरेंट का उद्घाटन ज़ाकिर अंसारी, रांची ज़िला ग्रमीण कांग्रेस के उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष सह नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस के रांची जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची अब होटल और रेस्टोरेंट हब के में महानगर के रूप मे विकसित होने का सूचक है। शहर के लोग और रांची आनेवाले लोगों को सेवाएं मिलेंगी। संचालक इमरान अंसारी ने कहा कि रिंग रोड में रेस्टोरेंट खुलने से ग्राहकों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने ने बताया कि लोग परिवार और दोस्तों के साथ चिकन बिरयानी, शेक, स्नैक्स, पिज़्ज़ा, मोमो, बर्गर, फ्रूट जूस चाय, कॉफ़ी के साथ स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि यूनिक बाईट से ग्राहक 2 किलोमीटर के रेडियस में होम डिलीवरी की सुविधा निशुल्क ले सकते हैं. यूनिक बाइट की दुकान सुबह 10:00 बजे से रात 12:00 तक खुली रहेगी. इस मौके पर संचालक इमरान हाशमी, सदर मुश्ताक अंसारी, इमाम व खतीब मौलाना शाहिद नदवी, मो अख्तर अंसारी, इफ्तिखार अंसारी, इरशाद अंसारी, हाफिज मोबीन,हाफिज शिबली, अरशद आलम मासूम अंसारी, समीउल्लाह अंसारी और नईम अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *