रांची : इस्लामी नियम के अनुसार 7 साल से अधिक उम्र वाले बच्चे ही रोजा रख सकते हैं पर इसको तोड़ते हुए राजधानी रांची में 5 वर्ष की नन्ही बच्ची वानिया फातिमा ने रोजा रखा। फूल बागान, आजाद बस्ती, रहने वाली 5 साल की मासूम वानिया फातिमा पिता नकी इमाम रिजवी ने अपने जिंदगी का पहला रोजा रखा । रमजान के पाक महीने के प्रति अपने बड़ों के उत्साह से प्रेरित होकर वानिया फातिमा ने यह रोजा रखा है ।रमजान के सख्त नियमों का पालन करते हुए उसने अपनी रोजा पुरी की। वानिया की मम्मी मेहरोज सबा ने बच्ची कि हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उसे कुछ सूरतें और दुआ भी याद है और अरबी भी पढ़ती है । इसके रोजा रखने से घर वाले सभी खुश हैं और मुबारकबाद भी दिया । नाना, नानी, मामा, खाला और सभी ने खुशी का इजहार किया