रांची के मोरबादी स्थित शाहिद शुक्ला पार्क से एक राहत भरी खबर सामने आई है…
जहां एक घायल बाज मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची…
स्थानीय लोगों की मदद से टीम ने सावधानीपूर्वक बाज का रेस्क्यू किया…
रेस्क्यू के दौरान पूरी सतर्कता बरती गई ताकि पक्षी को किसी तरह का नुकसान न हो…
बताया जा रहा है कि बाज कुछ समय से घायल अवस्था में था…
जिसके बाद वन विभाग ने उसे अपने संरक्षण में लेकर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की…
फिलहाल बाज सुरक्षित है और उसे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया जाएगा…
वन विभाग की इस तत्परता से एक बार फिर वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनकी जिम्मेदारी साफ नजर आई…
