राँची के सांसद संजय सेठ बने केंद्रीय मंत्री: एक ऐतिहासिक क्षण : संजीव विजयवर्गीय

Spread the love

रांची : राँची लोकसभा चुनाव में जो मेहनत की गई थी, आज वह मेहनत रंग लाई है। चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत से माननीय संजय सेठ ने लगभग 1,20,000 वोटो से शानदार जीत दर्ज की और पुनः सांसद बने। आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में उन्हें केंद्रीय मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह राँची के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।साथियों के साथ की गई लगातार 3 महीनों की मेहनत सफल हुई। सांसद श्री संजय सेठ जी के नेतृत्व में राँची में कई विकासात्मक कार्य किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री बनने पर हम सभी राँचीवासियों की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। संजय सेठ जी ने हमेशा अपनी मेहनत और समर्पण से राँची की जनता की सेवा की है, और उनका यह नया पद निश्चित रूप से विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
उनके कुशल नेतृत्व में राँची और देश के विकास की नई ऊंचाइयाँ प्राप्त करने की आशा है। उनका अनुभव और दूरदर्शिता मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। एक बार फिर से उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ।
इसके साथ ही, झारखण्ड भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद एवं आभार, जिन्होंने मुझे राँची लोकसभा का संयोजक का कार्यभार संभालने का अवसर प्रदान किया। यह हम सभी के लिए गर्व और सम्मान की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *