प्रखंड स्वास्थ्य मेला को लेकर सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार की अध्यक्षता में प्रेस ब्रीफिंग

Spread the love

रांची : आगामी 6 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक जिला के सभी प्रखंड में प्रखंड स्वास्थ्य मेला’ के आयोजन किया जाना है। राज्य सरकार द्वारा आम जनता को सुलभ, समेकित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रखंड स्तर पर प्रखंड स्वास्थ्य मेला’ आयोजित किया जा रहा है। रांची जिला में इस मेले का आयोजन सभी 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी- नगड़ी इटकी, राहे और खलारी) में किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य मेले के माध्यम से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, गैर संचारी रोग, संक्रामक रोग, पोषण, कुष्ठ रोग, मलेरिया, फाइलेरिया, परिवार नियोजन एवं आयुष सेवाओं सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य मेले में जांच, परामर्श, दवा वितरण, टीकाकरण, रेफरल एवं स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। स्वास्थ्य मेले के सफल आयोजन हेतु जिला स्वास्थ्य समिति, प्रखंड स्वास्थ्य समिति, जनप्रतिनिधियों, सहिया, ए.एन.एम. आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गयी है। मेले के दौरान ओपीडी सेवाएं, एनसीडी जांच, तब, मलेरिया, कुष्ठ, नेत्र जांच, दंत चिकित्सा, आयुष परामर्श, गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों का टीकाकरण, पोषण परामर्श, परिवार नियोजन सेवाएं एवं विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी एवं अन्य स्वास्थ्य जॉच निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। सिविल सर्जन रांची का जनमानस से अपील है कि इस स्वास्थ्य मेला में अधिक से अधिक लोग आगे आकर लाभ उठाये। स्वास्थ्य मेले में आने वाले मरीजों के लिए आवश्यक दवाइयों, जांच सुविधाओं एवं रेफरल व्यवस्था की समुचित सुविधा दी जाएगी यह प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने एवं आमजन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *