रांची : खूंटी जिला अंतर्गत तोरपा प्रखंड के दियांकेल पंचायत के पतरायूर में अभिनंदन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ विवेकानंद कुमार ने नए वर्ष के अवसर पर नागेश्वर धाम शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि राज्य में मौजूद सभी अपेक्षित मंदिरों की जिम्मा अभिनंदन ट्रस्ट लेती हैं। मंदिर के जिर्णोद्धार से लेकर पूजा अर्चना की जिम्मेदारी ट्रस्ट द्वारा लिया जाएगा। राज्यभर ही नहीं पूरे देश भर में कहीं भी ऐसे मंदिर है जो की अपेक्षित हैं, जहां मंदिर का निर्माण होने के बाद पूजा अर्चना नियमित रूप से नहीं होती है। वैसे मंदिरों की जानकारी दे। उन्होंने कहा कि अभिनंदन ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य राज्य के सेवा करना है। राज्य में मौजूद लोगों की मदद करना है। अभिनंदन ट्रस्ट निर्धन कन्याओं की विवाह का पूरा खर्च उठना है साथ विवाह में हर संभव मदद भी करता है। उन्होंने कहा कि इस सेवा का लाभ उठाने के लिए रांची के रोड पर टावर स्थित अभिनंदन ट्रस्ट के ऑफिस में आना पड़ेगा। अभिनंदन ट्रस्ट पूरे देश भर में समाज सेवा का कार्य कर रही है। ट्रस्ट से जुड़कर अब तक हजारों लोगों को फायदा पहुंचा है। मौके पर ट्रस्ट के जितेंद्र सिंह, अनिल कुमार, भरत कुमार, राशिद आदि उपस्थित थे।
