भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने प्रेमशाही मुंडा

Spread the love

आदिवासी, मुलवासी, दलित और अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए पार्टी काम करेगी: प्रेम शाही मुंडा

रांची : भारत आदिवासी पार्टी राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात मे सक्रिय एक राजनीतिक दल है। भारत आदिवासी पार्टी ने झारखंड राज्य में भी अपना दस्तक दे दिया.भारत आदिवासी पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रेम साहब मुंडा,झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष कुंदेश्वरी मुंडा और कार्यकारी अध्यक्ष अजय कच्छप को नियुक्त किया गया. दिल्ली से आने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में भारत आदिवासी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रेम शाही मुंडा और उनकी नई टीम का भव्य स्वागत किया. इस मौके पर बोलते हुए भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि हमारी पार्टी झारखंड के आदिवासियों,मूलवासियो, दलित और अल्पसंख्यकों के हित पर लगातार काम करेगी.. झारखंड की स्थानीय नीति,नियोजन नीति, विस्थापन नीति,ज़मीन लूट, पलायन पर भारत आदिवासी पार्टी का का अपना फोकस रहेगा. उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी मजबूती के साथ अकेले चुनाव लड़ेगी. इस मौक़े पर अभयभूट कुंवर, परमेश्वर सी मुंडा रामदेव लोहार सेलिना लकड़ा मोचीराम मांझी सुरेंद्र लिंडा समेत साइक्लोन कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *