छात्रों युवाओं के अधिकार रोजगार के लिए संघर्ष करेगा संगठन: एस अली।

Spread the love

भारतीय मुस्लमानों ने धर्म के आधार पर आरक्षण नही मांगा और ना ही एसटी एससी आरक्षण में हिस्सेदारी कि बात कही।

रांची: छात्र युवाओं के अधिकार और सम्मान के साथ खिलवाड़ हो रहा यूनिवर्सिटी काॅलेज में छात्रहित से जुड़े मामले हल नही हो रहे वहीं युवाओं को रोजगार मिले इसकी समुचित पहल नही हो रही जेपीएससी और जेएसएससी मनमानी कर रहा है, सचिवालय सहायक के स्वीकृत पद को घटाने का प्रयास हो रही है, प्रारम्भिक सहायक शिक्षक और उर्दू सहायक शिक्षक पद का नाम बदलकर सहायक आचार्य कर दिया गया और ग्रेड पे 4200 एवं 4800 से घटाकर 2400 व 2800 कर दिया गया।
भारतीय मुसलमानों ने कभी धर्म के आधार पर या एसटी एससी आरक्षण में हिस्सेदारी की मांग नही किया बल्कि आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति के आधार पर आरक्षण कि बात कही और पसमांदा मुस्लिम को एससी के श्रेणी में शामिल करने का वकालत किया जिसपर अबतक कोई कार्रवाई नही हुई है।
सच्चर समिति कि सिफारिश ने भारतीय मुसलमानों का मजाक बनाया उसके आधार पर लाभ नही मिला, आज भारतीय मुस्लिम के सिविल लॉ के साथ प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम 1992 , दी वक्फ एक्ट 1995 की संरक्षण का जरूरत है।
समाज के प्रबुद्ध लोगों को स्थानीय एवं राष्ट्रीय मुद्दों के साथ अपने न्याय, अधिकार और शिक्षा, रोजगार के मुद्दा पर अभियान चलाने की जरूरत है।
ये बातें होटल ताज (रातू) रांची में झारखंड छात्र संघ एवं आमया संगठन की बैठक में संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष एस अली ने कहा।
बैठक को आमया संगठन के संयोजक इस्मे आज़म, झारखंड छात्र संघ संगठन प्रभारी जियाउद्दीन अंसारी, आमया के केन्द्रीय उपाध्यक्ष इमरान अंसारी, केन्द्रीय महासचिव रहमतुल्लाह अंसारी, केन्द्रीय सचिव नौशाद आलम, केन्द्रीय संयुक्त सचिव एकराम हुसैन, केन्द्रीय उपसचिव हारिश आलम, आमया के जिला अध्यक्ष अफताब आलम, आमया के बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष गफ्फार अंसारी, आमया के रातू प्रखंड अध्यक्ष अंजुम खान, जेसीएस के मांडर प्रखंड अध्यक्ष अमीन अंसारी, जेसीएस के जिला अध्यक्ष अब्दुल बारिक, आमया खलारी प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मजीद, जेसीएस जिला प्रभारी आसिफ अंसारी, आमया के केन्द्रीय कार्यकारी सदस्य मो शाहनवाज़, आमया जिला उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, आमया के जिला उपाध्यक्ष मंजूर अंसारी, आमया के केन्द्रीय कार्यकारी सदस्य लतीफ अंसारी, आमया के केन्द्रीय कार्यकारी सदस्य शामी अहमद, आमया कांके प्रखंड प्रभारी अबुरेहान, जेसीएस के जिला उपाध्यक्ष नसीम अंसारी, जेसीएस के केन्द्रीय कार्यकारी सदस्य इरफान अंसारी, जेसीएस रातू प्रखंड अध्यक्ष सिद्दीक अंसारी, आमया के केन्द्रीय कार्यकारी सदस्य मोबिन अंसारी, जेसीएस के केन्द्रीय कार्यकारी सदस्य सरफराज सामी, आमया के केन्द्रीय कार्यकारी सदस्य अल्ताफ अंसारी, केन्द्रीय कार्यकारी सदस्य सिंदबाद खान, जेसीएस के जिला सचिव मो अफसर, आमया के जिला उपाध्यक्ष तहमीद अंसारी, आमया के जिला सचिव बकरीद अंसारी, जिला महासचिव अब्दुल्लाह बसीर, आमया केन्द्रीय कार्यकारी सदस्य तौफीफ़ अंसारी, आमया केन्द्रीय कार्यकारी सदस्य ज़ैनुल आबेदीन, असीफ कलाम, इरशाद अंसारी, शाहबाज अंसारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने बातों को रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *